संवाददाता :अशोक सोनी। बरेली

बाड़ी नगर से महज तीन किलोमीटर दूर सिरवारा में विंध्याचल पर्वत पर विराजमान. माँ विंध्यवासिनी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नौ दिवसीय महापर्व का आयोजन किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर — श्री शतचंडी यज्ञ महोत्सव, 51 खप्पर स्थापना, प्रतिदिन कन्या भोज एवं भंडारा का भव्य आयोजन किया जाएगा।
आप सभी धर्मानुरागी सज्जनों, माताओं, बहनों एवं ईष्ट मित्रों को सादर आमंत्रण है।
इस पावन तीर्थ क्षेत्र में पधारकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और पुण्य लाभ के भागीदार बनें।
कार्यक्रम शुभारंभ: 19 मार्च 2026, गुरुवार (चैत्र शुक्ल पक्ष, प्रथम दिवस),
विशेष कार्यक्रम: कलश यात्रा 51 खप्पर स्थापना पूर्णाहुति विशाल भंडारा एवं समापन
