संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

दादागुरु भगवान की अखण्ड निराहार माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा के चतुर्थ चरण के समापन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

भगवान ओंकार की नगरी ओंकारेश्वर पहुँचे एवं दादागुरु भगवान के सानिध्य में श्री ममलेश्वर महादेव को माँ नर्मदा का अमृत स्वरूप जल अर्पित कर माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा की समापन पूजन विधि को पूर्ण किया ।
जिसमें निर्विकार पथ के पथिक कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल , परिक्रमावासी एवं भक्त प्रेमी उपस्थित थे ।
