संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

जनता-किसानों की समस्याओं पर सख्ती,अब नहीं चलेगी लापरवाही, चेतावनी से मचा जबरदस्त हड़कंप
माखन नगर के नगर पालिका परिषद सभाकक्ष में आज का दिन प्रशासनिक हलकों के लिए किसी ‘अलार्म बेल’ से कम नहीं रहा।
जैसे ही सोहागपुर क्षेत्र के तेजतर्रार विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह बैठक में पहुंचे, माहौल अचानक पूरी तरह बदल गया—सन्नाटा, गंभीरता और जवाबदेही का दबाव साफ महसूस होने लगा।
एसडीएम, तहसीलदार और ब्लॉक के समस्त पटवारियों के साथ आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में विधायक ने सीधे और दो टूक शब्दों में साफ कर दिया—अब फाइलों में धूल नहीं जमेगी, बल्कि समस्याओं का जमीन पर समाधान दिखेगा।
राजस्व प्रकरणों की लेटलतीफी, भूमि विवादों में ढिलाई और किसानों की अनदेखी पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
सूत्र बताते हैं कि बैठक के दौरान कई मामलों में तुरंत जवाब तलब किए गए, जिससे अधिकारियों के बीच खलबली मच गई।
कई अफसरों के चेहरे पर तनाव साफ नजर आया, तो वहीं कुछ को मौके पर ही सख्त निर्देश मिलते देख माहौल और गर्म हो गया।
विधायक ने चेतावनी भरे लहजे में कहा —
“जनता की समस्या अब फाइल नहीं, प्राथमिकता हैं और जो इसमें लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ सीधी कार्रवाई तय है।”
इस सख्त रुख के बाद प्रशासनिक अमले में जबरदस्त हलचल देखी जा रही है। बैठक खत्म होते ही कई विभागों में लंबित मामलों को लेकर भागदौड़ शुरू हो गई।
माखन नगर में यह बैठक अब चर्चा का केंद्र बन गई है
जहां लोगों को उम्मीद जगी है कि अब सिर्फ बैठकों में नहीं, बल्कि जमीन पर भी बदलाव नजर आएगा।
