संवाददाता : सचिन जैन। Editor in chief

शांति समिति की बैठक का बहिष्कार
सिलवानी : शुक्रवार को सिलवानी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी जिसमे लोगो की उपस्थिति बहुत कम थी।
जिसके बाद से नगर के लोगो मे चर्चा का विषय है की हिंदू – मुस्लिम संगठनों सहित मीडिया कर्मियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।

थाना प्रभारी की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की।
जानकारी के अनुसार, हिंदू उत्सव समिति,मुस्लिम त्योहार कमेटी, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों के साथ साथ मीडिया कर्मियों ने बैठक में शामिल होने से इंकार करते हुए थाना प्रभारी पूनम सविता की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की।
नगर में बना चर्चा का विषय_
शांति समिति की बैठक का सभी सामाजिक संगठनो द्वारा इस तरह सामूहिक बहिष्कार कर देने से नगर में विशेष चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
वही कुछ लोगो का कहना है की शांति समिति की बैठकों की जनकारी तक उन्हे प्राप्त नही होती।
इनका कहना है_
सिलवानी S.D.O.P अनिल मौर्य से जब इस विषय पर चर्चा की गई तो उनका कहना है की “ऐसा कुछ भी नही हैं। सिलवानी मे शांति समिति की बैठक संपन्न हो चुकी हैं अब जिसको नहीं आना था उसको प्रेशराइज़्ड् (pressurized) तो नही कर सकते।
सिलवानी थाना प्रभारी पूनम सविता से जब इस विषय पर चर्चा की गई तो उनका कहना हैं की शांति समिति की बैठक की सूचना सभी को व्यक्तिगत रूप से दे पाना संभव नहीं था। इसलिए बैठक की सूचना थाने द्वारा कल ही समस्त सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिको को व्हाट्सअप ग्रुप एवं सोशलमीडिया के माध्यम से दे दी गई थी।
