संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

शास. बा. उ. मा. वि. बरेली में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम संपन्न
बरेली। “स्कूल चले हम” अभियान सत्र 2026-27 के तृतीय दिवस के अवसर पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
विद्यालय प्राचार्य के.के. बानी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने शिरकत कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
अतिथियों का प्रेरक संबोधन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद बरेली (वार्ड क्रमांक 04) के पार्षद श्री पूरन सिंह धाकड़, पुलिस उप निरीक्षक आर.पी. गोहे एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष जे.पी. ठाकुर उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए छात्र-छात्राओं को करियर निर्माण और अनुशासन के महत्व पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया, जिसे लगभग 300 विद्यार्थियों ने मंत्रमुग्ध होकर सुना।
विभागीय योजनाओं की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पी.एस. धाकड़ ने नवीन शिक्षण सत्र की प्रवेश प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।
वहीं, शिक्षक पी.एल. राठौरिया ने शासन द्वारा शालाओं में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और छात्रवृत्ति नियमों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया ताकि वे शासन की सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम का सफल संचालन गिरजेश उपाध्याय द्वारा किया गया एवं अंत में प्रभाकर तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालयीन स्टाफ से राजेश हजारी, शिवदयाल धाकड़, राजेश गोहिले, अरविंद द्विवेदी, डॉ. अरविंद कुमार, योगेन्द्र सोलंकी, जितेन्द्र धाकड़, जितेन्द्र रघुवंशी सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
