संवाददाता : अंकित कुशवाह। मंडीदीप

मंडीदीप थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक अमर सिंह निगम एवं पदमा वरकड़े को पदोन्नति मिलने पर करणी सेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर द्वारा मंडीदीप थाना परिसर पहुंचकर सम्मान किया गया।
इस दौरान टीम के सदस्यों ने दोनों पुलिस अधिकारियों को पुष्पमाला, शाल, श्रीफल एवं गुलदस्ता भेंट कर पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
करणी सेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर, भोजपुर विधानसभा के मीडिया प्रभारी सचिन राजपूत ने बताया कि दोनों पुलिस अधिकारियों ने मंडीदीप में अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर कार्य किया है।
उनकी पदोन्नति पर टीम द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर जिला रायसेन सह-सचिव करन राजपूत, सम्राट अंकित कुशवाहा नगर अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, महेंद्र राजपूत, पप्पू ठाकुर, संतोष परमार एवं संतोष पाल सहित करणी सेना परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
