संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

कलेक्टर विश्वकर्मा, द्वारा शुक्रवार को वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर रजिस्ट्री कार्य, सीएम हेल्पलाईन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आवासीय पट्टा स्वीकृति कार्य आदि की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय तथा डिप्टी कलेक्टर्स उपस्थित रहे।
विकासखण्डों से एसडीएम, तहसीलदार तथा सीएमओ वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।
