संवाददाता : शुभम जैन । गंजबासोदा

नशे के विरुद्ध विदिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 80 हजार रुपये कीमत की 7.05 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत विदिशा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में थाना बासौदा शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 80,000 रुपये) जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की कार्रवाई:
थाना बासौदा शहर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अंबेडकर मंगल भवन के सामने बस स्टैंड रोड पर एक व्यक्ति हल्के पीले रंग की शर्ट व काले रंग का पेंट पहने हुए अपने पास ब्राउन शुगर रखकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान अनुज दुबे पिता कोमलप्रसाद दुबे, उम्र 21 वर्ष, निवासी धर्मकाटा के पास बरेठ रोड, गंजबासौदा को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 80,000 रुपये) बरामद कर जप्त की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा ब्राउन शुगर लाने के संबंध में अपने कुछ साथियों के नाम बताए गए हैं, जिनके विरुद्ध पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अपराध क्रमांक 163/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी :
अनुज दुबे पिता कोमलप्रसाद दुबे, उम्र 21 वर्ष, निवासी – धर्मकाटा के पास बरेठ रोड, गंजबासौदा
जप्ती :
7.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 80,000 रुपये)
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका :
थाना प्रभारी संजय वेदिया, उनि राधेश्याम यादव, प्र.आर. सुरेश रघुवंशी, आरक्षक सरमन साहू, अभिषेक शुक्ला, अरुण छारी, पवन यादव एवं मोहन मालवीय की सराहनीय भूमिका रही।

Bahut badiya