संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली
बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

बरेली। नगर के श्री नरसिंह टेकरी हनुमान मंदिर,काछी मोहल्ला मैं सोमवार 1 जून से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया है। और आठ जून रविवार को भंडारा प्रसादी के साथ कथा का विश्राम होगा।
सोमवार को कथा प्रारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई,जो कि नगर के चौधरी चौंक स्थित श्री जी मंदिर से प्रारंभ होकर छोटा बाजार, नवीन टाकीज़ चोराहा, होली चौक पहुंची।

कलचुरी समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा के साथ भीकम राय पत्रकार अनिल वर्मा संतोष राय एडवोकेट, देवेंद्र वर्मा, दीपक वर्मा, अन्य नवयुवक मंडल कलचुरी समाज के समस्त सदस्य गण उपस्थित रहे एवं राधेश्याम पालीवाल, गोपाल स्वरूप ठाकुर, सचिन शांडिल्य, राजू ठाकुर,शारदा प्रसाद सारठे, संजय शर्मा पत्रकार, उमराव प्रसाद कुशवाहा, वीरेंद्र भावसार,।
सब्जी मंडी,बड़ा बाजार,शक्ति धाम मंदिर और नदी रोड़ होते हुए कथा स्थल काछी मोहल्ला, नरसिंह टेकरी मंदिर पहुंची। जहां कथा व्यास क्षेत्रीय संत पूज्य ब्रह्मचारी जी महाराज मांगरोल बालों के श्रीमुख से नगर और क्षेत्रवासियों को पहले दिन की कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से सायं 6 बजे तक चलेगी। पवित्र पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर मालवीय परिवार में बड़े भाई हरीश मालवीय,हीरेंद्र मालवीय,लखन मालवीय,राहुल मालवीय,रोहित मालवीय, अंशुल मालवीय,अभिषेक मालवीय,आयुष मालवीय,अजय मालवीय और वर्मा परिवार से रुपेश वर्मा व राकेश वर्मा ने नगर सहित क्षेत्र के नागरिकों से उक्त सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने और श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।
शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत-
सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ से पूर्व सोमवार को निकाली गई शोभायात्रा का नगर में नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी,उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत,पार्षदगणों और अधिकारी कर्मचारियों के साथ हिंदू उत्सब समिति अध्यक्ष दिनेश बबेले के साथ समिति के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने अलग-अलग स्थानों पर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में नगरवासी इस भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए।
