संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक रायसेन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के.के. मुकाती बरेली के निर्देशन में थाना प्रभारी कपिल गुप्ता के मार्गदर्शन में सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
दिनांक 25.06.26 को उप निरीक्षक आर.पी. गोहे, आर. अभिषेक अहिरवार एवं महिला आर. याचना कुर्मी द्वारा शासकीय कन्या माध्यमिक शाला बरेली में सायबर सुरक्षा “सेफ क्लिक” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य यू.एस. अहिरवार, शिक्षक गौतम एवं समस्त स्टाफ तथा छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव के तरीके, OTP-पासवर्ड की सुरक्षा, अनजान लिंक से बचाव एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए गए तथा सायबर अपराध घटित होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं पोर्टल http://cybercrime.gov.in पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया।
जानकारी प्राप्त कर प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्राएं अत्यंत प्रसन्न एवं लाभान्वित हुईं। बरेली पुलिस आमजन एवं छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रतिबद्ध है।
