संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

बरेली – पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर उदयपुरा विधानसभा के बरेली भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी झालमुड़ी ,मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
वही केंद्रीय संगठन द्वारा असम चुनाव में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को दो विधानसभा सीट धेमाजी और नजीरा पर प्रचार प्रसार की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी।
दोनों ही सीट भाजपा के नाम रही इस कुशल नेतृत्व से पूरे प्रदेश सहित जिले का नाम रोशन किया। इस विषय पर मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने चर्चा में कहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व तथा भाजपा के कर्मठ समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
जीत राष्ट्रवाद, विकास और सांस्कृतिक गौरव की भावना की जीत है। आगे कहां इस ऐतिहासिक जीत से असम की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह सुशासन, पारदर्शिता और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहती है।
यह विजय देश की आस्था, परंपरा,सनातन और मोदी पर विश्वास की विजय है। भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने इस ऐतिहासिक जीत को संभव बनाया।
इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, खरगोन मंडल अध्यक्ष अभिषेक रघुवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश पटेल जिला विकास समिति अजय जैन, पूरन सिंह धाकड़,भरत शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, दुर्गा धाकड़,चंद्र प्रकाश मेहरा, हरि चरण, सुरेंद्र सोनी , अनिल धाकड़, दिलीप गोर, राजेश कुशवाह, परम धाकड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
