संवाददाता: उवेश खान| सिलवानी

सिलवानी। तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदपुरा में सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा युवा नेता एवं समाजसेवी जयदीप पटेल द्वारा किया गया।महोत्सव में फूलों की होली और होली मिलन समारोह आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम के दौरान बुंदेलखंड के प्रसिद्ध गायक जित्तू खरे ‘बादल’, गायिका रामदेवी मासूम एवं नेहा प्रजापति ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
फिल्मी गीतों के साथ-साथ बुंदेली लोकगीतों और पारंपरिक राई नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्यांगनाओं की प्रस्तुतियों को भी लोगों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। देर रात तक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला जारी रहा, जिससे पूरे गांव में उत्सव का माहौल बना रहा।
