संवाददाता: अवनीश शर्मा। गैरतगंज

गैरतगंज क्षेत्र में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच आमजन को राहत देने के उद्देश्य से सोमवार को पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा एक प्याऊ का विधिवत उद्घाटन किया गया था।

उद्घाटन के दौरान जनसेवा के बड़े-बड़े दावे किए गए और इसे राहगीरों के लिए राहत का साधन बताया गया।
लेकिन हैरानी की बात यह रही कि उद्घाटन के ठीक अगले ही दिन मंगलवार को उक्त प्याऊ पर न तो पानी उपलब्ध था और न ही वहां रखे जाने वाले मटके नजर आए।
नगर के मुख्यबस स्टैंड पर तेज धूप में गुजरने वाले राहगीरों को निराश होकर बिना पानी के ही आगे बढ़ना पड़ा।
इस घटना ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या कहना हैं लोगो का_
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्याऊ का संचालन नियमित रूप से नहीं होना था, तो इसका उद्घाटन केवल औपचारिकता बनकर रह गया।
लोगों ने आरोप लगाया कि कहीं यह सिर्फ फोटो खिंचवाने तक ही सीमित प्रयास तो नहीं था।
जनता ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि प्याऊ को नियमित रूप से संचालित किया जाए, ताकि इसका वास्तविक लाभ आमजन को मिल सके।
