संवाददाता : उवेश ख़ान । सिलवानी

सिलवानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर के अमृत वाटिका में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभव नायक, मंडल उपाध्यक्ष पुनीत समैया, अजमेर यादव, संदीप जैन जीके, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आनंद सहरिया, सिद्धार्थ समैया, अजीम शाह, पार्षद गुड्डू भाई, जालम रैकवार, सहित भारतीय जनता पार्टी मंडल एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प भी लिया।
