संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

सेवा भारती बरेली द्वारा चैत्र नवरात्र की चतुर्थी रविवार 22 मार्च 2026 को समरस कन्यापूजन एवं कन्याभोज का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर बरेली में किया गया।
कन्यापूजन में पूर्व विधायक माननीय रामकिशन पटैल, नगर परिषद बरेली के उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत पार्षद पूरन धाकड़, विदिशा विभाग सेवा प्रमुख चंद्रभान कुशवाह, सेवा भारती रायसेन जिला प्रमुख दिनेश राजौरिया व्यापार महासंघ बरेली अध्यक्ष हीरेन्द्र मालवीय सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
देवी रुप में सज-धज के आई कन्याओं नें पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। नगर की सेवाभावी दंपत्तियों विशेषकर महिलाओं नें कन्याओं के पांव धोकर महावर लगाया।
दम्पत्तियों ने सामूहिक समरस कन्याभोज कर दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। अंत में पुष्पवर्षा कर ढोल नगाड़ो के साथ कन्याओं तथा भारत माता की आरती हुई।
सेवा भारती संस्कार केंद्रों की शिक्षिकाओं ने व्यवस्था संभाली। नगर के स्कूल संचालकों ने भी कन्याओं के परिवहन हेतु स्कूल बसें उपलब्ध कराकर सहयोग दिया।
