संवाददाता: उवेश ख़ान । रायसेन

रायसेन जिले की सांची पुलिस ने हाईवे पर हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए त्वरित कार्रवाई की है, पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
मामला 3 मार्च की रात मेहगांव बायपास का है, जहां एक फ्रोजन पिकअप गाड़ी से मोबाइल फोन, नगदी और अन्य सामान से भरा बैग चोरी हो गया था, शिकायत के बाद सांची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है।
सांची थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी और उनकी टीम की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है, पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें उप जेल रायसेन भेज दिया गया है।
