संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

आज बरेली में मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड ने अपनी गोल्ड लोन की नई शाखा बरेली में प्रारंभ की जिसका उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजाभैया चौधरी , बरेली के द्वारा किया गया।
जिसमें शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड आज से शहर में लोगों को गोल्ड लोन एवं उससे जुड़े हुए अन्य फाइनेंशियल उत्पाद बरेली के सभी आम जनों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
कम्पनी के मुख्य प्रोडक्ट्स गोल्ड लोन/ संपत्ति लोन/ टू व्हीलर लोन / आसान किस्तो पर गोल्ड खरीदे जैसे कई प्रोडक्ट प्रदान किए जाएंगे। नागरिकों को सबसे बड़ी सहूलियत मुथूट फिनकॉर्प दे रहा है।
यहां रखा गोल्ड अगर जरूरत पड़ने पर कुछ गोल्ड की जरूरत है उतना पैसा जमा कराकर उठा सकते है पूरा गोल्ड उठाने की जरूरत नही पड़ेगी इस उपलक्ष्य पर कंपनी के वरिष्ठ जोनल अधिकारी सूरज सालुंखे, रविराज सिंह एवं राहुल कटारे, विवेक शर्मा मौजूद रहे।
