जिले में स्थित 17 गैस एजेंसी के पास अभी 10384 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध, कम्पनियों से निरंतर हो रही है आपूर्ति

D.P.R. रायसेन, 11 मार्च 2026
जिले में एलपीजी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नही हो, इसके लिए कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही यह भी निर्देशित किया है कि किसी भी स्थिति में वितरक स्तर पर एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी की स्थिति निर्मित नहीं हो।
जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी श्री राजू कातुलकर ने बताया कि जिले में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है एवं आपूर्ति बनी हुई है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रायसेन जिले में 17 गैस एजेंसी संचालित है तथा जिले में आज दिनांक को 10384 घरेलू प्रकृति के सिलेंडर सभी गैस एजेंसी में मौजूद है।
किसी भी गैस एजेंसी में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। दैनिक विक्रय के मान से जिले में प्रतिदिन सभी गैस एजेंसियों से 4163 सिलेंडरों की बुकिंग कर उपभोक्ताओं द्वारा प्राप्त किए जाते हैं।
इस प्रकार दैनिक खपत के बावजूद हमारे जिले में 3 दिन का भंडारण उपलब्ध है। जिले में किसी प्रकार से गैस की अभी कमी नहीं है।
इसके अतिरिक्त निरंतर एजेंसियो द्वारा इंडेंट लगाकर गैस सिलेंडर कंपनी से प्राप्त किया जा रहा है।
उन्होंने समस्त जिले वासियों से आग्रह किया है कि कि किसी भी प्रकार अफवाह से बचें, जिले में एलपीजी की आपूर्ति निरंतर बनी रहेगी।
