संवाददाता : उवेश खान। सिलवानी

रायसेन जिले की सिलवानी पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 82 पेटी देशी एवं अंग्रेजी शराब, एक पिकअप वाहन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 4.17 लाख रुपये तथा पिकअप वाहन की कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक एवं एसडीओपी सिलवानी कुंवर सिंह मुकाती के मार्गदर्शन में थाना सिलवानी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी
थाना प्रभारी निरीक्षक संजीत परते ने बताया कि 17-18 जुलाई की दरम्यानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बम्होरी की ओर से गैरतगंज की तरफ एक बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MP09GJ0664 में अवैध शराब ले जाई जा रही है।
सूचना मिलते ही थाना परिसर के सामने तिराहे पर वाहन चेकिंग शुरू की गई।चेकिंग के दौरान बजरंग चौराहा की ओर से आ रही संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई।
वाहन में 82 पेटी (कार्टन) देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से 735 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 4.17 लाख रुपये है, तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, जिसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपये है, जब्त कर लिया।
दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान इस प्रकार है—
सोनू यादव (33 वर्ष), पिता राजू यादव, निवासी ग्राम समनापुर कला, थाना गैरतगंज, जिला रायसेन।
संजू कलावत (28 वर्ष), पिता सुरेश कलावत, निवासी ग्राम समनापुर कला, थाना गैरतगंज, जिला रायसेन।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजीत परते, उप निरीक्षक अभिषेक खरे, सहायक उप निरीक्षक हरिऔम चौबे एवं भोजपाल शर्मा, प्रधान आरक्षक विनोद रघुवंशी और शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक विक्रम सिंह, अमित भार्गव, रजनीकांत कुर्मी, विनय कुमार, अंकित खटीक, तथा सैनिक अजय राजपूत एवं लखन ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।
