संवाददाता : अशोक सोनी। बरेली

11 मार्च को मनाया जाएगा छठवां वार्षिक महोत्सव
गत दिवस खोना बाबा कल्याणकारी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता अनिल कुमार जैन के द्वारा की गई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 मार्च, बुधवार को भगवान आदिनाथ खोना वाले बाबा का छठवां वार्षिक महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। महोत्सव को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
महोत्सव दिवस पर प्रातः से लेकर रात्रि कालीन तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें 11 मार्च को प्रातः 8:00 बजे से भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें विभिन्न झाँकियां और भजन मंडलियां शामिल होंगी।
विशेष पूजन व अभिषेक: प्रात: काल 9 बजे से बाबा का विशेष मस्तकाभिषेक और शांतिधारा महाआरती का आयोजन होगा।
भजन कार्यक्रम : कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायकों द्वारा बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
भंडारा (महाप्रसाद): कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम को लेकर बैठक के माध्यम से समिति के सदस्यों को पृथक पृथक जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
