संवाददाता : अशोक सोनी । बरेली

रायसेन किले से रील बनाकर धर्म विरोधी नारे लगाने का मामला ; पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सहित साथियों को दबोचा
रायसेन। जिले में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर रायसेन पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है।
इंस्टाग्राम पर एक विवादित रील वायरल कर हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला ?
दिनांक 07.03.2026 को एक फरियादी ने पुलिस को सूचना दी कि इंस्टाग्राम पर शादाब कुरैशी एवं अन्य द्वारा रायसेन किले से तोप चलाते हुए धर्म विरोधी नारे लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया गया है।
इस आपत्तिजनक वीडियो से नगर में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित होने की आशंका थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 196(1)(a) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।
पुलिस की गिरफ्त में ये आरोपी :
शादाब कुरैशी (मुख्य आरोपी) – निवासी कसाई मोहल्ला, रायसेन
युसूफ शेख – निवासी चटाईपुरा, भोपाल
वसीम मोहम्मद – निवासी ऐशबाग, भोपाल
पप्पू उर्फ सलमान कुरैशी – निवासी तलैया, भोपाल
रायसेन पुलिस अब इस मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की तलाश कर रही है।
