संवाददाता : उवेश खान। सिलवानी

सिलवानी में नगर कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की किल्लत और गेहूं तुलाई शुरू करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता प्रभावित हो रही है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
साथ ही आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से महंगाई का बोझ भी बढ़ता जा रहा है।
कांग्रेस ने बताया कि वर्तमान में खरीफ फसलों की कटाई और कृषि कार्य चल रहे हैं, लेकिन किसानों को पर्याप्त डीजल-पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है, जिससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है।
वहीं बिजली दरों में वृद्धि से भी आमजन और किसान परेशान हैं।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि किसानों की गेहूं फसल कट चुकी है, लेकिन तुलाई शुरू नहीं होने से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से मांग की है कि पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस ली जाए तथा जल्द से जल्द गेहूं खरीदी और तुलाई शुरू की जाए।
साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
