संवाददाता : रितिक जैन |बाड़ी

जेपी त्रिपाठी की सख्ती से सट्टा कारोबारियों में हड़कंप
बाड़ी। बाड़ी थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के पदभार संभालने के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। लगातार हो रही कार्रवाई से सट्टा और जुआ कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
इसी क्रम में बाड़ी पुलिस ने ग्राम कासिया पाटनी में दबिश देकर नर्मदा प्रसाद पिता हाकम सिंह को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार सट्टा पर्चियां एवं 10,262 रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस ने जब्त सामग्री को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में अवैध सट्टा कारोबार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के निर्देशन में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
हालिया कार्रवाई के बाद सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है और कई स्थानों पर अवैध गतिविधियां बंद होने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि बाड़ी क्षेत्र में अवैध सट्टा, जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
