संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

बरेली के वार्ड क्रमांक 11, डागौर मोहल्ला में आयोजित वाल्मीकि भवन भूमि पूजन समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों से आत्मीय संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली युवा प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। हमारे युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प ही समाज एवं राष्ट्र की प्रगति का आधार हैं।
उनका सम्मान करना केवल उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का भी माध्यम है।वाल्मीकि समाज विकास एवं कल्याण समिति बरेली; वर्षों से सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, संगठन एवं समाजोत्थान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।
समाज को संगठित करने, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में समिति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वाल्मीकि भवन का निर्माण भी समाज की एकता, आत्मसम्मान और सामाजिक चेतना का प्रतीक बनेगा।
महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्श हमें ज्ञान, संस्कार और समाज सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। विश्वास है कि यह भवन समाज के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। समस्त वाल्मीकि समाज एवं आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
