संवाददाता : शुभम जैन भंडारी। गंजबासौदा

गंजबासौदा के निकट मडिया गुलाबगंज मोड़ पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।
भोपाल की ओर से गंजबासौदा आ रहा कोकाकोला लिम्का और पेप्सी से भरा एक ट्रक अचानक स्टीयरिंग खराब होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया।
गनीमत यह रही कि ट्रक चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय इस मोड़ पर लोगों का आना जाना लगा रहता है।
यदि उस समय कोई राहगीर या वाहन वहां से गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
ट्रक के पलटने से खेत में सॉफ्ट ड्रिंक की बोतलें बिखर गईं घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
