संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

बरेली : भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर नगर बरेली में अंबेडकर मिशन संघ द्वारा विशाल आयोजन एवं रैली निकाली गई।
बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल माला तिलक कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई रथ में बाबासाहेब की तस्बीर को नगर के चौक चौराहा से भ्रमण करते हुए विशाल रैली निकाली गई एवं कार्यक्रम का आयोजन सुचारू रूप से चलता रहा।

इस मौके पर मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक,मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
उस संघ द्वारा राज्य मंत्री पटेल से वाचनालय बाबा साहेब की मूर्ति के लिए एवं अन्य मांगों को लेकर पत्र प्रस्तुत किया।
मंत्री पटेल ने इन मांगों को स्वीकृत करते हुए इस कार्य मे लगने बाली राशि की घोषणा की आयोजन मे बाबा साहेब की जीवन एवं उनके जीवन के कुछ पहलुओं और जीवन के संघर्ष पर भी प्रकाश डाला गया l
भीमराव अंबेडकर मिशन संघ के पदाधिकारी सम्मिलित रहे
रणधीर चौधरी, भाव सिंह मांडरे, एचपी अहिरवार, हरिराम ठेकेदार, यु एस अहिरवार, हेमंत नरवरिया, मोहनलाल राठौरइया, हेमंत चौधरी, संतोष चौधरी,
