संवाददाता : अशोक सोनी। बरेली

भारत के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह से आज लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने दिल्ली में सौजन्य भेंट की।
आदरणीय गृहमंत्री की दृढ़ नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, स्पष्ट कार्यशैली और संगठनात्मक दक्षता हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर माननीय गृहमंत्री को अपनी पुस्तक “श्री भगवान उवाच- श्रीमद् भगवतगीता; जैसा मैंने समझा” भेंट की।
