संवाददाता: उवेश खान। सिलवानी

सिलवानी से सड़क हादसे की खबर सामने आई है, सिलवानी नगर के सागर मार्ग पर टीवीएस शोरूम के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, घटना की सूचना मिलते ही डायल एक सौ बारह पुलिस और टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सिलवानी सिविल अस्पताल ले जाया गया।
घायलों में राम सिंह और बृजेन्द्र रघुवंशी, निवासी साईंखेड़ा, को रायसेन जिला अस्पताल रेफर किया गया है, वहीं अनुराग आदिवासी, निवासी सर्रा, का सिलवानी अस्पताल में इलाज जारी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
