संवाददाता : अंकित कुशवाह। मंडीदीप

मंडीदीप। मंडीदीप प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश सिंह (रज्जू भैया) ने “हर घर नर्मदा जल अभियान” को अपना समर्थन देते हुए नगर की जल समस्या के समाधान के लिए चलाए जा रहे जन आंदोलन को नई मजबूती प्रदान की है।
अभियान से जुड़ी टीम News of Bhojpur ने उनके समर्थन का स्वागत करते हुए कहा कि नगरवासियों की एकजुटता से ही जल संकट का स्थायी समाधान संभव है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य मंडीदीप के प्रत्येक घर तक स्वच्छ, पर्याप्त एवं नियमित नर्मदा जल की आपूर्ति सुनिश्चित कराना है।
अभियान के तहत नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की जा रही है, ताकि नगर की वर्षों पुरानी जल समस्या का समाधान हो सके।
