संवाददाता : उवेश खान। सिलवानी

सिलवानी : जिले के सिलवानी सिविल अस्पताल में करंट से झुलसा एक युवक उपचार के लिए लाया गया। घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय छोटू आदिवासी पिता राकेश आदिवासी, निवासी कोटा खजारी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, छोटू अपने साथियों के साथ सर्रा किटोरा क्षेत्र में बिजली का काम कर रहा था। इसी दौरान उसे 11 केवी बिजली लाइन का करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि उन्हें ठेकेदार राघवेंद्र गौर काम पर लेकर जाते थे।
फिलहाल घायल युवक का उपचार जारी है। मामले को लेकर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।
