संवाददाता : अशोक सोनी। बरेली

ब्रेकिंग न्यूज़
उज्जैन से सतना जा रही कार चार पलटी खाकर खाई में गिरी, जिसमें तीन लोग सवार थे
एनएच 45 पर ग्राम भौड़िया के पास सोमवार शाम 5:00 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
उज्जैन से सतना की और जा रही होंडा कार अचानक अनियंत्रित होकर चार पलटी खाते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
कार में तीन लोग सवार थे।
हादसे में तीनों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घायलों को कार से बाहर निकाला गया।
गनीमत रही कि कार में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। परंतु कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
