आम जनता की जिंदगी की नही कोई कीमत
संवाददाता : सचिन जैन। Editor in chief

रायसेन – एक ओर मौजूदा सरकार एवं उनके मंत्री अपने आप को जनता का सेवक कहते हैं। वही दूसरी ओर उन्ही vip मंत्रियों की व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग मरीज की जान से खिलवाड़ तक कर देते हैं ।
जी हाँ मामला रायसेन जिला मुख्यालय से जुड़ा हुआ है जिसमे एक्सीडेंट में घायल मरीज को 2 घंटे बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस।
आपको बता दें की सांची के रहने वाले दीपक सोनी जो की एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको आनन फनान मे किसी तरह जिला अस्पताल रायसेन लाया गया।
स्वास्थ मे सुधार ना होने के चलते उन्हें भोपाल रैफ़र का बोल दिया गया। लेकिन बार बार एंबुलेंस व्यवस्था हेतु कॉल करने पर भी जब एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हुई तो उन्हे निजी वाहन से भोपाल भेजा गया
स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के गृह जिला मे स्वास्थ व्यवस्था बेहाल
स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जो की रायसेन जिले की बरेली- उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनकर ही विधायक बने हैं। बावजूत इसके उनके ही गृह जिले मे, अस्पतालों और एंबुलेंसो की स्थिति बेहद खराब हैं।
क्या हैं मुख्य कारण_
आज से रायसेन नगर में होने वाले “उन्नत कृषि महोत्सव 2026” किसान सम्मेलन में सीएम कार्यक्रम की प्रैक्टिस में लगी हुई थी जिला अस्पताल की एम्बुलेंस।
सिविल सर्जन डॉ यशपाल बालियान का बेतुका जबाव
कहते हैं “डॉक्टर भगवान का ही रूप होते हैं” लेकिन जब डॉक्टर ही अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटने लगे तो क्या होगा आम आदमी का.?
आपको बता दें की इस मामले में जब सिविल सर्जन डॉ यशपाल बालियान को कॉल किया गया तो उनका बेतुका जबाव सुनकर आप भी हैरान हो जाओगे कॉल पर उन्होंने स्वीकार किया कि सभी एंबुलेंस vip कार्यक्रम में लगी हुई हैं- “नहीं कर सकता मैं कोई व्यवस्था”।
वही जब इस मामले मे सीएमएचओ से शिकायत की गई तो उन्होंने मामले की जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया हैं।
