संवाददाता : समुंदर सिंह कुशवाह

गुना जिले के ग्राम खिरिया में हुई घटना, भाई और परिवार के अन्य लोग लेकर पहुंचे सिरोंज-
सिरोंज से जिला अस्पताल किया रेफर चल रहा इलाज
विदिशा : विदिशा अस्पताल में सिरोंज हॉस्पिटल से एक महिला वैष्णवी दांगी को रेफर कर भर्ती कराया गया। ट्रामा सेंटर में उसका इलाज किया जा रहा है।
वैष्णवी ने बताया कि उसके खाते में पति द्वारा कुछ रुपए डाले गए थे जो उनकी जेठानी अपने काम के लिए मांग रही थी यह राशि उन्होंने अपने खाते से निकाल कर नहीं दी इसी बात को लेकर उनके पति अंकित, जेठ जेठानी और सास ने पकड़ कर उन्हें जबरदस्ती जहर पिला दिया।
तबीयत बिगड़ने पर मौके पर पहुंचे उनके भाई गौरव और अन्य परिजन पहले सरोज अस्पताल लेकर पहुंचे, गंभीर हालत के चलते उसे विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में केंद्र में इलाज किया जा रहा है।

वही डॉ अशोक राजपूत का कहना है की एक 22 वर्षीय महिला जिसका नाम वैष्णवी हैं। सिरोंज अस्पताल से रिफर होकर आई हैं। पॉइजनिग का केस हैं उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।
