संवाददाता : शानू रायकवार। बेगमगंज

बेगमगंज जनपद क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ी माला निवासी राजा कुशवाहा द्वारा अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ पी लिया।
जिसके बाद वह बेहोश हो गया सूचना मिलते ही डायल 112 पायलेट जयप्रकाश नारायण अहिरवार, स्टाफ सैनिक धनीराम राज के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
और बेहोश राजा कुशवाहा को 112 से सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है।
सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
