दलित महिला की निजी भूमि पर दबंग कर रहा कब्जा
संवाददाता: उवेश खान। सिलवानी

सिलवानी: विवाद उस समय बढा जब भोपाल निवासी सुधा भार्गव के पति संजीव भार्गव ने रायसेन जिले की तहसील सिलवानी के अंतर्गत बम्होरी में निवास करने वाले एक किसान की खेत की फसल काटकर उस पर बखर चला दिया।
बता दें कि कस्बा बमहोरी निवासी शिबा मेहरा जिनकी निजी भूमि बम्होरी के चिंगवाड़ा गांब में स्थित है।
परेशान शिबा मेहरा ने संबंधित अधिकारियों को संजीव भार्गब द्वारा जबरन कब्जे की सूचना लिखित दस्तावेजों के माध्यम सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी है।
लगभग 3 महीने से यह अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रही है परंतु इनको अभी इस लड़ाई में सफलता नहीं मिली ना ही इनकी नीचे सुनवाई हुई ना ही ऊपर।
अब उन्होंने रायसेन जिला कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा से न्याय के लिए गुहार लगाई है।
फरियादी भूमि स्वामनी का कहना है उनकी निजी भूमि खसरा 253/2/2/3/1/2 रकबा 1.6020 को संजीव भार्गव ने अपनी पहुंच पकड़ और पत्नी के उच्च पद का दुरुपयोग कर यह जमीन पट्टे की दर्शाकर हमारे खसरे पर बटान डलवा कर उमाशंकर के नाम करबा दिया।
भूमि स्वामी का आरोप
भूमि स्वामनि शिवा मेहरा का आरोप है कि संबंधित सारे अधिकारी इस मामले में मिले हुए है और उनकी कहीं कोई सुनबाई नहीं हो रही है।
संजीव भार्गव द्वारा उनके खेत पर जबरन कब्जा किया जा रहा है और गुड्डू मीणा के साथ मिलकर खेत की फसल काट ली गई और खेत में ट्रैक्टर चलवा दिया अपनी भूमि वापस पाने और न्याय के लिए अब शिबा मेहरा था उनका बेटा संबंधित विभागों के चक्कर लगा रहे हैं।
मगर अभी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई अब देखना है रायसेन कलेक्टर के संज्ञान में मामला आने पर वह इस संबंध में क्या निर्णय लेते हैं।
क्या फरियादी को न्याय मिलेगा क्या दबंग संजीव भार्गव और सुधा भार्गव जिन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया उन पर कार्रवाई हो पाएगी।
देखना है इस मामले में क्या निर्णय निकलता है क्या सच्चाई की जीत हो पाएगी या फिर उच्च पद पर बैठे अधिकारीओ के सामने नीचे बैठे छोटे अधिकारी नत मस्तक हो जाएंगे
