संवाददाता : अशोक सोनी। बरेली

मध्य प्रदेश के तेंदूखेड़ा की एसडीएम एवं स्वर्णकार समाज की होनहार बेटी “पूजा सोनी ने UPSC परीक्षा में 249वीं रैंक प्राप्त कर शानदार सफलता” हासिल की है। यह उपलब्धि पूरे स्वर्णकार समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
पूजा सोनी का परिवार मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्रनगर कस्बे में रहता है। उनके पिता महेश प्रसाद सोनी एक किसान हैं और उनकी माता जानकी सोनी गृहिणी हैं। पहले परिवार की आजीविका बर्तनों की छोटी दुकान से चलती थी।
परिवार में माता-पिता के अलावा चार भाई और दो बहनें हैं, जिसमें पूजा का चौथा स्थान है।सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने उनकी पढ़ाई और सपनों को पूरा करने में पूरा सहयोग दिया।
आज उसी मेहनत और संघर्ष का परिणाम है कि पूजा सोनी ने UPSC 2025 में 249वीं रैंक हासिल कर समाज और देश का नाम रोशन किया है। वर्तमान में वे हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग भी ले रही हैं।
