संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

बरेली नगर सहित सम्पूर्ण क्षेत्र की धार्मिक आस्था का केंद्र श्री खेरापति माता मंदिर बरेली पर हऱ वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंचमी तिथि पर माता जगतजननी माँ खेरापति माता की संगीतमयी महाआरती के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया है।
जिसमे रुद्राक्ष म्यूजिकल ग्रुप बरेली के संगीत संयोजन में माता रानी की महाआरती के साथ देवी गीत भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
महाआरती में मुकुल कश्यप मातेश्वरी कम्प्यूटर के माध्यम से एल ई डी स्क्रीन पर एवं माता जी कि महाआरती का ऑनलाइन प्रसारण किया जायेगा।
खेड़ापति माता मंदिर इन दिनों आधुनिक लाइट की दूधिया रौशनी से श्रद्धालुओं को अपनी और आकर्षित कर रहा है वही फूल माला डेकोरेशन के साथ साज सज्जा की गई हैं।
श्री खेरापति माता मंदिर बरेली के अध्यक्ष मनीष मदरवंशी के साथ बाल मुकुंद राय , मोहन साहू , यतीश चौबे , श्याम सिंह कोली , ओंकार धाकड़ , नरेंद्र राय , राजकुमार साहू, सचिन राय , अनिल सिलावट, पप्पू राजपूत , अशोक सोनी पत्रकार सहित समस्त सदस्यों ने सभी नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर महाआरती में शामिल होने की अपील की है।
