संवाददाता : अशोक सोनी। बरेली

मृतक दीपक अहिरवार भोपाल से नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा शासकीय हाई स्कूल में पुताई का कार्य करने अपने भाई और मजदूरों के साथ आया था।
12 मार्च को नर्मदा नहाने हीरापुर घाट गया ,गहरे पानी मे जाने से दीपक नर्मदा में बह गया।
तेंदूखेड़ा पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से दो दिन तक लगातार तलाश किया।
लेकिन मृतक दीपक नही मिला रविवार को रात 9 बजे के करीब अलीगंज नर्मदा नदी में मिली लाश बरेली पुलिस ने मौके पर पहुचकर पंचनामा बनाया और लाश को सिविल अस्पताल बरेली भेजा
