संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज बरेली में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक की।
इस दौरान क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं की प्रगति और अभियानों की विस्तृत समीक्षा की।
विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ आमजन तक सुगमता तक पहुंचे, जरूरतमंद व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहें।
साथ ही निर्माण कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं।
इस अवसर पर जनगणना में उत्कृष्ट कार्य हेतु सुपरवाइजर और प्रगणकों तथा उनके सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
