संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

बरेली आज टीम पहल के तत्वाधान में एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें किन्नर समाज की अध्यक्ष राधिका ने विशेष रूप से भाग लिया।
इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंद और विद्या से जुड़े लोगों को भोजन प्रसादी वितरित की ओर साथ ही टॉवल साड़ी रुमाल के भेंट कर सम्मान प्रकट किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा सहयोग और सद्भावना का संदेश फैलाना रहा राधिका ने कहा कि समाज की हर वर्ग को साथ लेकर चलना और जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के सकारात्मक ऊर्जा और एकता को बढ़ावा देते हैं।
टीम पहल के सदस्य ने भी इस कार्यक्रम से सक्रिय भूमिका निभाई और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहां की ऐसे प्रयास समाज में प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितियों लोगों ने एक के प्रति सहयोग और सेवा की भावना बनाए रखने का संकल्प लिया।
