संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

42 डिग्री की तपती धूप… चिलचिलाती गर्मी… और धूल भरे कच्चे रास्ते।
लेकिन इन हालातों के बीच भी रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ज़मीन पर उतरकर जनगणना के काम की हकीकत समझते नजर आए।
आज कलेक्टर अपनी टीम के साथ कई गांवों में पहुंचे, जहां उन्होंने खुद व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।
उनके साथ एसडीएम मनीष शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने साफ संदेश दिया — जनगणना सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि विकास की नींव है… और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
