संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

बरेली के प्रसिद्ध छींद धाम मंदिर परिसर में लगभग तीन करोड़ रुपए की लागत से विशाल देवी मंदिर का निर्माण अपने अंतिम चरण में है और बहुत जल्द ही यहां मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।
इस मंदिर का निर्माण राजस्थान से लाए हुए पत्थरों से बहीं के कारोगीरों द्वारा ही किया जा रहा है और इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है की माँ दुर्गा की प्रतिमा को बियतनाम के पत्थर से अयोध्या में रामलला की मूर्ति बनाने बाले कारीगीर अरुण योगीराज और उनके परिवार द्वारा बनाई जा रही है।
छींद धाम मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर है जिसमे हजारों की संख्या में भक्त यहाँ दर्शन करने पहुंचते है,और कहा जाता है की इस मंदिर में दद्दा के दरबार में यहाँ जो भी मांगों बो मनोकामना जल्द ही पूरी हो जाती है।
यही कारण है की भक्त यहाँ दूर दूर से आते है। माँ दुर्गा के भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर बहुत ही उत्साह का माहौल है
