संवाददाता : अवनीश शर्मा। गैरतगंज

गैरतगंज। नगर परिषद क्षेत्र के निवासियों के लिए आवश्यक सूचना है कि आगामी 18 और 19 अप्रैल (शनिवार-रविवार) को शहर की वाटर सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।
यह शटडाउन जल संसाधन विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य के चलते लिया गया है।
जल संसाधन संभाग रायसेन द्वारा वर्तमान में वेरखेडी जोराबर लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत नहर निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
इस योजना की वाटर सप्लाई क्रॉसिंग के दौरान, नगर परिषद की सेमरी इंटेक वेल से आने वाली मेन पाइप लाइन को शिफ्ट किया जाना अनिवार्य है।
इस तकनीकी कार्य को पूरा करने के लिए विभाग द्वारा शटडाउन की मांग की गई है।
दिनांक: 18.04.2026 एवं 19.04.2026 को नलों में पानी नहीं आएगा।
अपील : नगर परिषद प्रशासन ने नागरिकों से विनम्र अपील की है कि वे पानी का अपव्यय न करें और अपनी आवश्यकतानुसार घरों में पानी का पर्याप्त भंडारण पहले से ही कर लें।
सहयोग की अपेक्षा : कार्य की महत्ता को देखते हुए नागरिकों से धैर्य और सहयोग बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।
“नहर निर्माण के दौरान पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य अति आवश्यक है, जिसके कारण दो दिन सप्लाई प्रभावित रहेगी। नागरिक कृपया व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।”
सुधीर उपाध्याय
मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर परिषद गैरतगंज
