संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

रायसेन जिले के बरेली नगर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है।
क्षेत्रीय विधायक एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने नगर के 20 स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण किया।
इनमें 16 कैमरे प्रमुख चौक-चौराहों पर निगरानी रखेंगे, जबकि 4 अत्याधुनिक कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट पहचानने में सक्षम हैं। नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड और थाना परिसर सहित व्यस्त इलाकों को कवर किया गया है।
साथ ही पुलिस थाना बरेली में केंद्रीकृत कंट्रोल रूम भी शुरू किया गया है, जहां से सभी कैमरों की मॉनिटरिंग होगी। यह व्यवस्था अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में मददगार साबित होगी।
इस परियोजना के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे।
