संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

पिपरिया। पिपरिया शहर में विगत एक सप्ताह से लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सख्त रुख अपनाया है।
सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत “गुड्डन” पाण्डेय एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार “केलू” उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने एसपी नर्मदापुरम को पिपरिया नगर में घटित फायरिंग,फिरौती, मारपीट,अवैध उत्खनन,नशाखोरी एवं ओवरलोडिंग जैसी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “विधायक कप” के दौरान हवाई फायरिंग, व्यवसाई सचिन जायसवाल से 5 लाख की फिरौती मांगना एवं होटल संचालक कमलेश साहू से मारपीट जैसी घटनाओं से व्यापारी वर्ग एवं आम नागरिकों में दहशत का माहौल है।
जिला अध्यक्ष गुड्डन पाण्डेय ने एसपी से मांग की कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।साथ ही रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने,डैम क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय करने एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।
कांग्रेसजनों ने मांग कि यदि समय रहते कार्यवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।
इस अवसर पर पिपरिया विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी हरीश बेमन,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र दुबे, कमलेश चौधरी, नर्मदापुरम नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, जिला प्रवक्ता अनिल रैकवार,अतुल तिवारी, मंजुलमणि ढिमोले एवं जितेंद्र गोरेले सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भाजपा शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।कांग्रेस पार्टी पिपरिया की जनता की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
