किसानो की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस का धरना , सौंपा ज्ञापन

संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली
केंद्र और प्रदेश सरकार को लिया आड़े हाथों ,
नगर में 3 मई को ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को ज्ञापन सोपा।
ज्ञापन से पूर्व ब्लाक कांग्रेस के द्वारा तहसील प्रांगण के बाहर एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सिलवानी विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र पटेल के द्वारा की गई ।
इस दौरान सैकड़ो की संख्या में नगर सहित खरगोन उदयपुरा देवरी बाड़ी भारकच्छ और ग्रामीण क्षेत्र से कार्यकर्ता शामिल हुए ।
इस दौरान इस दौरान पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते लिए कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि को लाभ का धंधा बनाने की बात करने आज देखें कि देश के अन्नदाता की क्या स्थिति है।
वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति अच्छी नहीं होने के कारण आज देश में महंगाई बढ़ रही है । उन्होंने कहा कि 70 साल कांग्रेस ने राज किया है मैं ज्यादा दूर की बात तो नहीं कर रहा हूं। आप सिर्फ बरेली को ही देख ले
नगर में खेल मैदान , प्रतिभा परिषद की बिल्डिंग ,नगर परिषद की बिल्डिंग पूर्व मंत्री और विधायक जसवंत सिंह के कार्यकाल में नगर को यह सौगात मिली थी।
भाजपाई को अंधभक्त कहते हुए लगाए आरोप
भाजपाई को अंधभक्त कहते हुए उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिन्हें हम झोलाछाप डॉक्टर कहते हैं उन सभी डॉक्टरों से कोरोना कल के दौरान अपनी जान पर खेल कर लोगों की जान बचाई थी इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने 5 – 5 हजार रूपए वसूले थे ।
सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसानों को यदि अपनी उपज बेचना हो तो तमाम प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है जिसमें टोकन , स्लाइड वुक करना , पंजीयन ,आदि के लिए परेशान होना पड़ता है।
लेकिन बाजार में व्यापारियों के द्वारा नकली माल बेचा जा रहा है जिसके लिए सरकार के द्वारा किसी प्रकार की कोई उम्दा नियमवाली नहीं है। ग्राहक को क्या असली क्या नकली मिल रहा है ग्राहक के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
भाजपा सिर्फ कभी गाय की तो कभी मंदिर की राजनीति कर जनता को गुमराह कर रही है
उन्होंने तो नरेंद्र मोदी को भाजपाइयों का अब्बा तक का डाला उन्होंने कहा कि जब केंद्र में और प्रदेश में आपकी सरकार है तो तो फिर गाय के लिए यह रैली प्रदर्शन की क्या जरूरत है।
आप संसद मे बिल पारित कर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर सकते हो। वहीं उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर संसद में हल्ला बोल कर देश की जनता को गुमराह कर रही है केंद्र सरकार।
वहीं ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि
स्लॉट बुकिंग ,. खसरे का सत्यापन सैटेलाइट सर्वे , टोकन के माध्यम से खाद मिलने में आ रही समस्या , क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या , गेहूं एवं चना की समय रहते तौल नही होने एवं असमय जोरदार बारिश एवं तूफान से हुए अनाज के नुकसान की भरपाई एवं खरीदी के नियमों में सुधार किया जावे ।
हम शासन प्रशासन सरकार से स्पष्ट मांग करते हैं कि भीगे गेहूं की गुणवत्ता के नाम पर अनावश्यक कटौती न की जावे, इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का बोझ किसानों के कंधे पर ना डाला जावे ।
गेहूं-चना की तुलाई तुरंत तेज की जावे, किसानों के सम्पूर्ण अनाज की तुलाई की जावे ।उपार्जन केन्द्रो पर पर्याप्त व्यवस्था की जावे भंडारण एवं श्रमिकों की उपलब्धता बढ़ाई जावे ।
किसानों की बढ़ती लागत और महंगाई की समस्या का शीघ्र निदान किया जावे। यूरिया खाद के संकट का शीघ्र समाधान किया जावे
इस दौरान सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल , डॉ देवेंद्र धाकड़ , किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रंजीत रघुवंशी ज्ञानेंद्र राजपूत , विधानसभा अध्यक्ष शुभम ठाकुर , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पवैया , गरुड़ रघुवंशी देवरी , सबल पटेल , अफजल अली , भूपेंद्र चौधरी , बृज गोपाल पटेल , कोशलेनद चौधरी सहित बाड़ी , उदयपुरा , देवरी , खरगोन सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
