संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

राजधानी के ह्रदय स्थल एमपी नगर जोन-2 में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह 9:00 बजे एक बिजली की डीपी (ट्रांसफार्मर) में भीषण आग लग गई।
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
धमाके के साथ लगी आग: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह 9:00 बजे डीपी में एक जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।
शॉर्ट सर्किट बना कारण: प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। भीषण गर्मी और बढ़ते लोड के कारण यह हादसा हुआ।
सुरक्षा के लिए बिजली गुल: घटना के तुरंत बाद सुरक्षा के मद्देनजर पूरे एमपी नगर क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है।
बड़ा हादसा टला: चूंकि यह इलाका व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र है, समय रहते दमकल विभाग के पहुंचने से आग को फैलने से रोक लिया गया, वरना कई दुकानें इसकी चपेट में आ सकती थीं।
“क्या प्रशासन केवल हादसों का इंतजार करता है? व्यस्ततम बाजार में बिजली के उपकरणों का मेंटेनेंस न होना एक बड़ी लापरवाही है।”
