संवाददाता : सचिन जैन। Editor in chief

जन प्रतिनिधि मस्त, अधिकारी व्यस्त और जनता त्रस्त
गैरतगंज : एक ओर नगर में चहुमुखी विकास के ढोल लगातार पीटे जा रहे हैं। बड़े बड़े मंचों से नगर परिषद् के विकास कार्यो की बड़ी बड़ी तारीफों के कसीदे पड़े जा रहे हैं।
वही दूसरी ओर जमीनी हकीकत उससे बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रही हैं। जिसमें नगर का मुख्य मार्ग कहा जाने वाला गाँधी चौक वॉर्ड नं. 04 की स्थिति बेहद दयनीय दिखाई दे रही हैं।
जी हाँ आपको बता दें की मेन मार्केट में पिछले 4 दिनों से रोड़ मे पानी भर जाने से मार्ग अबरुद्ध हो रहा हैं। एवं वहाँ के व्यापारियों के व्यापार भी प्रभावित हो रहे हैं।
शिकायत पर भी नहीं होती सुनवाई
स्थानीय व्यापारियों का कहना हैं की पिछले 4 दिनों में इसकी शिकायत हमने नगर परिषद अध्यक्ष सहित नगर परिषद् अधिकारियों से भी अनेको बार कर दी परंतु उनकी ओर से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
अब सवाल यह उठता हैं की जब जनप्रतिनिधि ही जनता से मुख मोड़ लेंगे तो जनता का क्या होगा…?
विपक्ष की कमी सबसे बड़ा कारण
नगर की दुर्दशा का एक कारण नगर में विपक्ष की कमी भी हैं जिसमे विपक्ष की निष्क्रियता का खामियाजा पूरा नगर भुगत रहा हैं। जी हाँ क्षेत्र में विपक्ष तो केवल चुनाव के समय ही दिखाई देता हैं जबकि चुनाव के बाद आपसी सांठ गांठ कर विपक्ष द्वारा क्षेत्र के जन हितैषी मुद्दों को एक तरफ रख दिया जाता हैं।
