संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी मंत्री पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष में नर्मदा मैया सेवा आश्रम मांगरोल में आयोजित होंगे अनेकों कार्यक्रम
बरेली । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कल 21 जून को क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर नर्मदा मैया सेवा आश्रम मांगरोल भगवान शिव की पूजा , नर्मदा पूजन , कन्या पूजन भजनांजलि, और ग्राम खेड़ापति व मंदिर पुजारीयों का सम्मान किया जाएगा।
बता दें कि पूर्व से ही मंत्री पटेल के द्वारा अपना जन्मदिन विद्वतजनों का सम्मान कर मनाया जाता है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान 21 जून रविवार समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्थान : नर्मदा मईया सेवा आश्रम पुलघाट मांगरोल इस दौरान भोजन प्रसादी एवं फलाहार की व्यवस्था है।
मंत्री पटेल के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ता सहित विधानसभा परिवार जन अपने जन प्रतिनिधि को बधाई देने पहुंचते हैं जिसे लेकर आश्रम के सदस्यों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है।
