संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

प्रदेश कॉग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता कविंद्र सिंह रघुवंशी को सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र का संगठन प्रभारी नियुक्त किया है।
बता दें कि लंबे समय से जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक कई पदों पर आसीन रह चुके हैं कविंद्र सिंह रघुवंशी लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं।
छात्र राजनीति से शुरुआत कर मध्यप्रदेश कॉग्रेस उपाध्यक्ष , महासचिव सहित पार्टी संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं साथ ही बरेली कृषि उपज मंडी के सदस्य भी निर्वाचित हो चुके है जमीनी पकड़ व स्पष्ट वक्ता के रूप में पहचाने जाते है।
प्रदेश संगठन द्वारा जारी आदेश के अनुसार रघुवंशी को बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित करने तथा आगामी चुनावी रणनीति को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए रघुवंशी ने बताया कि पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास जताया है उस पर खरा उतरूंगा।
सोहागपुर के एक-एक बूथ को मजबूत कर संगठन को नई ऊंचाई दूंगा मैं पार्टी की मंशानुरूप बेहतर परिणाम दे सका तभी मेरी नियुक्ति सार्थक है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं में नियुक्ति से उत्साह का माहौल है सोहागपुर से कॉग्रेस प्रत्याशी रहे पुष्पराज सिंह पटेल सहित ब्लाक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष जिला पदाधिकारियों ने रघुवंशी को बधाई देते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।
